पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 जुआरी पकड़े, 12 हजार रुपए बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | थाना मॉडल टाउन पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को हरीनगर कॉलोनी के 33 फुटा रोड स्थित एक दुकान के अंदर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी एसएचअो विकास कुमार ने बताया कि एक टीम मुख्य सिपाही संजय कुमार के नेतृत्व में हरीनगर कॉलोनी मे गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली। कुछ लोग 33 फुटा रोड स्थित एक दुकान के अंदर जुआ खेल रहे हैं। टीम ने छापा मार दिया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 12,100 रुपये नगद बरामद किए। आरोपियों ने अपने नाम सुरेश पुत्र सतनारायण, मनोज गिरी पुत्र रामपाल, रवि पुत्र बलबीर व अनिल पुत्र वेदपाल निवासी हरीनगर बताए।

खबरें और भी हैं...