सोनीपत| फाजिलपुर के पास स्थित ग्रुप हाउस कालोनी में विवाहिता की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने सास, ननद व पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब आरोपी पति नितिन व सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अंकिता का मायका आटा जौरासी जिला पानीपत में है। मृतका के पिता आजाद ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने बेटी का विवाह करीब दो साल पहले नितिन के साथ किया था। नितिन सोनीपत के गांव फाजिलपुर के पास ग्रुप हाउसिंग कालोनी में परिवार सहित रहता है। शादी के बाद से ही बेटी को पति, सास व ननद दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर बेटी को परेशान किया जाता था। बेटी से आरोपी लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। इसके साथ बीच में नकदी भी मांगी थी। पति व सास अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, जिससे बेटी बेहद तंग थीजिनमें पति व सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सास व पति को गिरफ्तार किया है।