पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘जल को हम बना नहीं सकते बचा सकते हैं, पौधरोपण जरूर करें’

‘जल को हम बना नहीं सकते बचा सकते हैं, पौधरोपण जरूर करें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| राजकीय हाई स्कूल में सोमवार को पौधरोपण और हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जेबीटी बोधराज ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण और हमारा अटूट रिश्ता है, पर्यावरण बचाने के लिए हमें पौधरोपण करना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में जल बचाने के प्रयास करने चाहिए। जिनकी शुरूआत हम अपने घर व स्कूल से कर सकते हैं, क्योंकि जल को हम बना नहीं सकते बचा सकते हैं। हमें विशेष अवसरों पर भी पौधारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण का सुधार किया जा सके। विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थी और अध्यापक पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार रहेंगे। सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...