पानीपत| युवा कांग्रेस द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 30 रक्त यूनिट एकत्रित हुआ। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र कुंडु ने कहा कि युवाओं को रक्तदान जीवन में जरूर करना चाहिए।