पानीपत | रियल हाइट हारमोनी होम्स ने रिफाइनरी कल्याण केन्द्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोिगता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को लेकर रिफाइनरीवासियों ने पूरा उत्साह दिखाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को हारमोनी होम्स के द्वारा इनाम भी बांटे गए। इसके साथ-साथ िरयल हाइट हारमोनी होम्स, सेक्टर 40, पानीपत एल्डिको के साथ लगते हरियाणा सरकार द्वारा अफोर्डेबल हाउसिंग के अंतर्गत प्रोजेक्ट लेकर आई है। हारमोनी होम्स के बारे में रिफाईनरीवासियों को अवगत करवाया गया , जिसमें सभी सुविधाओं के साथ 13.92 लाख से लेकर 23 लाख 70 हजार तक 1 BHK, 2BHK और 2 BHK+ स्टडी के फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। रिफाइनरीवासियों ने प्रोजेक्ट को बहुत पसंद किया तथा उसमें भरपूर रुचि दिखाई। इस प्रोजेक्ट में क्लब, कर्मशियल, इंडोर गेम्स, स्वीमिंग पूल, सीसीटीवी कैमरे और बहुत सारी आधुनिक सुिवधाएं उपलब्ध है।
उत्साह
रिफाइनरी के लोगों में हारमोनी होम्स कार्यक्रम को लेकर उत्साह रहा