पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • परिणाम आते ही मेधावी विद्यार्थियों ने मनाया जश्न

परिणाम आते ही मेधावी विद्यार्थियों ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. विक्टर पब्लिक स्कूल तहसील कैंप के 35 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। मैनेजर विक्रम गांधी ने बताया कि इनमें स्कूल के विद्यार्थी हर्ष, शिवानी व लवली क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

भास्कर न्यूज | पानीपत

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से सोमवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। 10वीं परीक्षा में जिले के 53.01% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 48.46% लड़के व 58.54% लड़कियां पास हुईं। सोमवार को परिणाम आते ही स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

राधाकृष्ण हाई स्कूल आठ मरला स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र तोमर ने बताया कि स्कूल के 36 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें 15 ने मेरिट सूची में जगह बनाई। संजना को 458, निखिल को 438, गौतम को 433, सिमरन को 427, संजू को 426, मुस्कान को 423, अंजली को 420, आकिब को 420, मोहित को 417, अनिष को 417, सौरभ को 413 व अंकुश को 405 अंक प्राप्त किए।

सरस्वती मॉडल स्कूल अहर खुराना के 38 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। कोमल को 482, विकास को 479, स्वाती को 461, शीतल को 460, अंजली को 450, रोहित को 450 व काजल को 446 अंक मिले। सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल डाहर के प्रबंधक नरेश शर्मा ने बताया कि 19 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। कीमती ने 452, शुभम ने 440, तन्नू ने 432, मनीषा ने 428, गुंजन ने 425, तनीषा ने 418, विष्णु ने 416, काजल ने 410 व तन्नू ने 400 अंक प्राप्त किया। आईएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। विशाल शर्मा 466, सिमरन 462, प्रियंका 454, मोनिका 453, कल्पना शर्मा 447, मुस्कान 441, आशिष 437, नवीन शर्मा 436, शिवम 432, प्रियंका 430, प्रिया 426, अनिरुद्ध 407 व अंजली ने 403 अंक प्राप्त कर मैरिट सूची में स्थान हासिल किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी का परिणाम 97 प्रतिशत रहा। 39 में से 38 विद्यार्थी पास हुए। इनमें 21 प्रथम स्थान व 3 ने मेरिट में जगह बनाई। आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटानी रोड स्कूल के 72 छात्र परीक्षा में पास हुए। वहीं श्री महाबीर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-11 के 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें सिमरण पुत्री मुकेश अरोड़ा 459 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल उग्रा खेड़ी स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने मेरिट व 53 ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं, सदानंद बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा के 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 22 विद्यार्थियों ने मेरिट और 44 ने प्रथम सूची में जगह बनाई। आयुष जैन ने 473, अभिनव ने 470, बृजेश ने 455 व परमजीत ने 453 अंक प्राप्त किए। जबकि, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड के प्रिंसिपल मनीष गोयल ने बताया कि सुरेंद्र सिंह ने 467 व विकास ने 451 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रधान विष्णु गोयल, फकीद चंद बिंदल मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालखा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 22 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की। इनमें राघव-458, प्रीति 458 अंक, रिया देवी 454, दीक्षा 444 व मनिषा ने 444 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर नरेश शर्मा, प्रबंधक महेंद्र कौशिक व महेंद्र मौजूद रहे।

‘ट्यूशन के बजाय शिक्षकों ने जो समझाया उसे ध्यान में रखा’

संजना : पिता सुरेश कुमार

राधा कृष्ण हाई स्कूल 8 मरला पानीपत

अंक 458 (91.06)

सक्सेस मंत्र : संजना का कहना है कि वह स्कूल में नियमित रहकर रोजाना 5 से 6 घंटे तक पढ़ती है। घर पर सुबह जल्दी उठकर पढ़ना ही दिनचर्या बनाई है। ट्यूशन की बजाय शिक्षकों ने जो समझाया उसमें ध्यान रखा। पिता मजदूरी करते हैं। मां सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील तैयार करती है।

समालखा में स्टूडेंट्स को अध्यापकों ने खिलाई मिठाई

समालखा. करहंस के आशादीप आदर्श हाई स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि स्कूल की छात्रा संजू रानी 486 अंक लेकर जिले में तीसरे व खंड में पहले स्थान पर रहीं। प्राचार्य रीटा शर्मा ने बच्चों व स्टाफ को बधाई दी।

समालखा| जौरासी रोड स्थित न्यू हिंदू हाई स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया। काजल को 465 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। महावटी गांव के न्यू महावटी स्पोटर्स हाई स्कूल के चेयरमैन मेहर सिंह देशवाल ने बताया कि ज्यादातर बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया। साहिल ने 475 व गरिमा ने 463 और गौरव ने 462 अक हासिल किए। शहर मालपुर के मदर इंडिया मॉर्डन हाई स्कूल के प्राचार्य सुंदर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दसवीं कक्षा में 12 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया। देहरा के आदर्श पब्लिक सीसे स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 13 बच्चों की मेरिट में सथान बनाया जबकि, 25 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।

गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौरासी रोड का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने बताया कि शिवानी ने 471 अंक लेते हुए स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पारूल ने 469 और अंजलि ने 468 अंक लेकर क्रमश द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के 78 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 30 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेते हुए मेरिट में स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि स्कूल के ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी ने 473 अंक लेते हुए जिले में द्वितीय तथा ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया था।

पानीपत. नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। स्कूल के हिंमाशु ने 487 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंशिका 478 व रिषभ 471 ने अंक हासिल किया।

समालखा. चुलकाना के सीआरएम हाई स्कूल की छात्रा आशु ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि 12 बच्चों ने मेरिट ली।

91.89% रहा जीएसएसएस का परिणाम

थर्मल| गर्वमेंट स्कूल जाटल का दसवीं का परिणाम शानदार रहा। कुल 34 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जबकि, तीन बच्चों ने मेरिट में स्थान लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य राकेश बूरा ने बताया कि 17 बच्चों ने प्रथम डिविजन हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91.89 प्रतिशत रहा।

स्कूल के 22 बच्चों ने हासिल किया मेरिट में स्थान: राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल सौंधापुर चौक जाटल रोड के प्राचार्य देवेन्द्र सिंह दहिया ने बताया कि हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। खुशी, प्रीतीपाल, रितू, विजय, वर्षा, रवि, किरण, गीता, निकिता, अंजली सहित कुल 22 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया।

नव ज्योति स्कूल की तन्नू ने हासिल किए 428 अंक

‎‎‎सनौली| जलालपुर प्रथम गांव में स्थित नव ज्योति मॉडल जलालपुर ‎प्रथम का परिणाम 85 प्र‎तिशत रहा। तनू ने 428 अंक, आरती ने 427 और अभिनव ने 425 अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। स्कूल के 7 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की ।

खबरें और भी हैं...