सनौली रोड स्थित आजाद पार्क न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। शाम 3 बजे कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश तायल एवं भूपेन्द्र सिंह पूर्व मेयर रहे। भागवत रसिक दाता राम महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में कथा सुनने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस मास में दान, पुण्य, सत्कर्म, यज्ञ, कथा, कीर्तन किये जाए तो अधिक फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस मास का नाम अधिक मास पड़ा।
दाताराम महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि कथा श्रवण करने पर मोक्ष के आनन्द की प्राप्ति होती है। कथा के मुख्य यजमान राजपाल शास्त्री एवं रोशनी देवी रही। इस अवसर पर शिवनारायण, सुरेश गुप्ता, कृष्ण लाल सपड़ा, सुरेन्द्र गोयल, सुरेश शर्मा, विनोद सोढ़ी, सुनील सपड़ा, हिमांशु शर्मा, रमन सोढ़ी, किशन बंसल, सतीश गुप्ता, नीलम, अनिता, कांता, पुष्पा, मोनिका मौजूद रहे।
पानीपत. सेक्टर-12 के न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकालती महिलाएं। फोटो | भास्कर
मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है क्रोध : धर्मपाल
पानीपत | मनुष्य का जीवन में सबसे बड़ा शत्रु क्रोध है। हिंसा उसकी प|ी है, जाे क्रोध के पीछे छिपी रहती है। वर्तमान में युवाओं को क्रोध बहुत जल्द आ जाता है। क्रोध तब उत्पन्न होता है जब सामने वाला गलती करता है। क्रोध हमारे शरीर का सहज रूप से उत्पन्न होने वाला लक्षण नहीं है। व्यक्ति के सम्मुख जब दूसरा गलती करता है, अपशब्द बकता है, कहना नहीं मानता, अवज्ञा करता है। सत्संग में आकर कथा सुनने से क्रोध पर काबू पाया जा सकता है। ये संदेश धर्मपाल महाराज ने मुख्य बाजार में चल रही पुरुषोत्तम मास कथा के छठे दिन दिया। इस अवसर पर विनीत गर्ग, ओम प्रकाश नागपाल, प्रमोद गुप्ता, सुमन गोयल व प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
भोले बाबा को महाकाल के रूप में सजाया
पानीपत | सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम मास में हर सोमवार को मंदिर में भोले शंकर को महाकाल के रूप में सजाया जाता है। महाआरती की शुरुआत पुरुषोत्तम मास में वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल और नरेश गोयल द्वारा की गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान विनोद गोयल, वृंदावन ट्रस्ट के सचिव हरीश बंसल, अतुल गुप्ता, किरण, स्मिता बंसल, मोनिका, रिंकू, वर्षा, शशि व सुरेश मित्तल मौजूद रहे।
पानी बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा : राधे-राधे
पानीपत | जिस तरह मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों को देखकर नतमस्तक जाते हैं उसी तरह खुला नल देखकर भी उसे बंद करने के लिए झुक जाओ तो पानी को बचाया जा सकता है। पानी बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। ये संदेश श्री गंगा धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव एवं संत समागम भागवत कथा के चौथे दिन में पंडित श्रीराधे महाराज ने दिया। इस अवसर पर सतपाल गर्ग, पं वेद शर्मा, निरंजन पाराशर, विनय गुप्ता, सोनू, सुनील मिगलानी, विनोद लीखा, सचिन, दलेर शर्मा, रमेश चुघ, सतीष, तिलक राज, प्रमोद बंसल, महावीर, विजय, सतीश सैनी, कैलाशी बाबा, संजय मित्तल, ओम प्रकाश तागरा मौजूद रहे।