पानीपत | इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने रविवार शाम को विद्यानंद कॉलोनी में बड़ी मस्जिद के पास जनसभा को संबोधित किया। इनेलो नेता ने मोहम्मद असलम व कई युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सम्मान, विकास एवं कानून लाना है तो इनेलो पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। इस अवसर पर टीपू पौड़ियां, अनूप राठी, मोहम्मद असलम अहमद, अनवर अंसारी, मकसूद अंसारी, आसिफ तकलीम मौजूद रहे।