पानीपत. एनएफएल में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाते हुए।
पानीपत | नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) में सोमवार को राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि की मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवादी हिंसा से लड़ने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशासनिक भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ईकाई के कार्यकारी निदेशक एसके जिंदल ने सभी उपस्थित कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों को आतंकवादी हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मा. संसा.) एसके श्रीवास्तव , संजीव मेहता अन्य वरिष्ठ अधिकारी व यूनियन, ऑफिसर एसोसिएशन तथा एससी/ एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।