पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आरटीए के सहायक सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आरटीए के सहायक सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौटाला रोड पर सोमवार शाम ओवरलोड वाहन पकड़ने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता ने आरटीए के सहायक सचिव दौलतराम पर संगीन आरोप लगाते हुए पहले मोर्चा के व्हॉट्सएप पर मैसेज डाले फिर मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दौलत राम पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। विभाग भ्रष्ट हो गया है।

मेघराज गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपना डंपर गांव जाटल के रहनेे वाले सुनील को किराए पर दे दिया है। सोमवार शाम करीब पांच बजे सुनील डंपर में रेत लेकर आ रहे थे। चौटाला रोड पर चेकिंग कर रहे दौलत राम ने डंपर को रोक लिया। कहने लगा कि डंपर ओवरलोड है। जुर्माना देना होगा। आरोप है कि दौलत राम ने महीने बांधने के लिए बोला। यह सुन सुनील ने मेघराज को फोन लगा दिया। मेघराज ने बात की तो वह बात दौलत राम ने दोहराई। उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि गाड़ी ओवरलोड नहीं है चेक करवा लीजिए, लेकिन दौलत राम ने एक नहीं सुनी और पर्ची काट दी। मेघराज का यह भी कहना है कि वह तत्काल ही अपनी गाड़ी लेकर जीटी रोड और सनौली रोड पर गए। वहां धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन चल रहे थे। यह विभाग की शह पर नहीं चल रहे हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

इस संबंध में आरटीए सचिव एवं एडीसी सुजान सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जो जवाब देंगे वह दौलतराम देंगे।

सीएम से मुलाकात कर कराएंगे अवगत

मेघराज का कहना कि वह मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री या परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे। विभाग की करतूत की जानकारी देंगे और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...