लघु सचिवालय के सभागार में लिंगानुपात के बढ़ते अंतर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया ने की। बैठक में हरियाणा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के समन्वयक डाॅ. जीएल सिंघल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए सीएमजीजीए अक्षिता जैन ने भी सुझाव दिए।
डीसी ने बैठक ने कहा कि इस मामले में और अधिक छापेमारी कर जिला को पुन: प्रथम स्थान पर लाने के और अधिक प्रयास करें।उन्होंने कहा कि पीएनडीटी और पोक्सो एक्ट लिंगानुपात के मामले में कारगर सिद्ध हुए हैं। पोक्सो एक्ट के मामले में पीड़ित बच्चों को पूरी सहायता विभिन्न विभागों द्वारा दी जाती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपना एक ग्रुप तैयार करें और घटना के तुरंत बाद सभी अधिकारियों को सूचित करते रहें। अधिकारी इस चेतावनी को अंतिम चेतावनी समझे और अपने दायित्व का निर्वहन करें।
कहा- जरूरत पड़ने पर करें जिले में और अधिक छापेमारी
पानीपत. लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेतीं डीसी सुमेधा कटारिया।