पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘कई घंटों तक बिजली कट लगने से इंडस्ट्रीज में कारोबार हो रहा प्रभावित’

‘कई घंटों तक बिजली कट लगने से इंडस्ट्रीज में कारोबार हो रहा प्रभावित’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रीज में कई घंटों तक लाइट नहीं आने के कारण कारोबार ठप होता जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने पहले ही 50 प्रतिशत इंडस्ट्री बंद हो चुकी हैं। हैंडलूम सिटी में लघु उद्योग पर आश्रित लोगों पर संकट आ जाएगा।

सेक्टर- 29 फेस 2 डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह राणा का कहना है कि हरियाणा सरकार इंडस्ट्री वाले इलाकाें में बिजली कट लगा रही है। सोमवार को भी दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की कटौती की गई। इस क्षेत्र में पहले ही लेबर काफी कम आती है। ऐसे में पांच- पांच घंटे लाइट नहीं आने के कारण लेबर बैठी रहती है। डीजल के दाम दिन- प्रतिदिन आसमान छूते जा रहे हैं। इसके चलते जनरेटर से इंडस्ट्री को चलाना काफी मुश्किल है। सोमवार को हरियाणा सरकार ने रात नौ बजे से रात बजे तक बिजली कट का नया फरमान जारी कर दिया है। इससे कारोबार का प्रभावित होना तय है। हैंडलूम सिटी में चार लाख परिवार लघु उद्योग पर ही जीवित है। नोट बंदी के बाद जीएसटी ने पहले ही कारोबार की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में बिजली कटिंग के चलते लघु उद्योग पर आश्रित परिवारों पर दो वक्त की रोटी का भी संकट आ जाएगा। वह जल्द ही एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मिल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। ताकि इस कारोबार को बचाया जा सके।

नए आदेश के मुताबिक अब रात नौ बजे से रात 12 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सेक्टर- 29 पार्ट टू की 50 प्रतिशत फैक्ट्रियां पहले से ही बंद हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...