पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • भारत नगर में 10 हजार की आबादी पर एक ट्यूबवेल, वो भी खराब

भारत नगर में 10 हजार की आबादी पर एक ट्यूबवेल, वो भी खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-6 स्थित भारत नगर में पिछले दो महीने से जलापूर्ति नहीं किए जाने के कारण भारी जल संकट बना हुआ है और यहां रह रहे लोग पैसे खर्च करके वाटर टैंकर मंगवाने को विवश हो रहे हैं। या फिर बलजीत नगर से 2-2 किलोमीटर पैदल चलकर लाते है। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों से भी पानी लाने में विवश है। भारत नगर में एक हजार से ज्यादा घर है, लेकिन एक ही सरकारी ट्यूबवेल है, और भी पिछले दो महीनों से खराब पड़ा है। जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस कारण न केवल पीने के पानी, नहाने-धोने के पानी का भी संकट पैदा हो गया।

उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रह रहे लोगों को मजबूरन वाटर टैंकर भी मंगवाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल काफी पुराना होने की वजह से अब इस ट्यूबवेल से कई बार पानी इतना गंदा होता है कि उसे पीने के रूप में लोग प्रयोग नहीं कर पाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में वार्ड-6 पार्षद से कई बार शिकायत दे चुके है, लेकिन आज तक हमारी समस्या का हल तक नहीं हुआ। लोगों ने रविवार को अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर कहा कि जल्द समस्या का निदान करें, नहीं तो कॉलोनी वासी धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस दौरान ओम प्रकाश, राकेश, सुभाष राठी, रामपाल, धमेंद्र, प्रीतम सिंह, राजू, गौतम, अभिषेक, बोबी, शांति, भतेरी , टींकू व कंवरपाल खोखर मौजूद रहे। कंवरपाल खोखर ने बताया कि ट्यूबवेल पिछले दो महीने से खराब पड़ा है। इस कॉलोनी में सिर्फ एक ही सरकारी ट्यूबवेल है। शांति ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल महीने में तीन से चार बार खराब हो जाता है। भतेरी ने कहा कि ट्यूबवेल काफी पुराना होने की वजह से अब इस ट्यूबवेल से कई बार पानी इतना गंदा होता है कि उसे पीने के रूप में लोग प्रयोग नहीं कर पाते हैं।

लोग पैसे खर्च करके वाटर टैंकर मंगवाने को विवश, बलजीत नगर से 2-2 किलोमीटर पैदल चलकर लाते हैं पानी

पानीपत. वार्ड-6 स्थित भारत नगर में ट्यूबवेल खराब होने से रोष प्रदर्शन करते कॉलोनी वासी।

जल्द होगा समस्या का

निदान : मेयर सुरेश वर्मा

मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि वार्ड नं 06 भारत नगर में 2 करोड़ के विकास कार्य मंजूर किए गए है। जल्द ही कार्य चालू कर दिए जाएंगे। भारत नगर में पानी के ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट एवं गलियां पक्का कि जाएंगी।

खबरें और भी हैं...