पानीपत | बतरा काॅलोनी में 2 अप्रैल को हुई 4 साल के विवेक की हत्या के मामले में पिता विकास व चाचा विनोद ने सांसद अश्विनी चोपड़ा व विधायक महिपाल ढांडा से मिले। उन्होंने नेताओं से गुहार लगाते हुए कि मकान मालिक रामनिवास ने अपने बेटे प्रतीक भाई सतेन्द्र व कार्तिक के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर सिर्फ प्रतीक को ही आरोपी बनाया जबकि विवेक की हत्या में रामनिवास, सतेंदर व कार्तिक भी शामिल थे। सांसद व विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।