पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले के 2 लाख 86 हजार बच्चों को लगाया एमआर टीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| स्वास्थ्य विभाग ने खसरा और रुबेला से बच्चों को बचाने के लिए 25 अप्रैल से अभियान शुरू किया गया है। जिलें के 3 लाख 37 हजार 734 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें जिले के 2 लाख 86 हजार 28 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमआर टीका लगाया जा चुका है। अभियान को सही रूप में चलाने के लिए सिविल सर्जन डॉक्टरों को समय-समय पर बैठक ले रहे है। बैठक में सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए है कि हर सीएचसी, पीएचसी, स्कूल व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करे की अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से अछूता न रहे। ताकि जो लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लिए रखा है उस लक्ष्य को तय सीमा पर पूरा कर सकें। इसके लिए जिले में 29 स्थान विशेष रूप से स्थाई तौर पर बनाए गए है। जहां आप अपने बच्चों को टीका लगवा सकते है।

खबरें और भी हैं...