हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा में जींद के कार्तिक ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 498 अंक मिले हैं। दूसरे और तीसरे रैंक पर संयुक्त रूप से तीन-तीन विद्यार्थी रहे। इस बार रेगुलर के मुकाबले प्राइवेट (स्वयंपाठी) परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। रेगुलर का रिजल्ट 51.15% रहा। यानी पिछले साल 50.49% के मुकाबले 0.66% अधिक। वहीं, प्राइवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट 66.72% रहा। यानी पिछले साल 35.48% के मुकाबले 31.24% ज्यादा। रेगुलर परीक्षा में 3,64,800 विद्यार्थियों में 1,86,586 पास हुए। 15,526 कम्पार्टमेंट आई। 1,62,688 फेल हो गए। 1,97,873 लड़कों में 94,202 पास हुए। 1,66,927 लड़कियों में 92,384 पास हुईं। वहीं, प्राइवेट परीक्षा में 11,864 विद्यार्थियों में से 7,916 पास हुए। रेगुलर परीक्षार्थियों में बेटियों ने बेटों को फिर पछाड़ दिया। 55.34% बेटियों की तुलना में 47.61% लड़के ही पास हो सके। यानी लड़कों के मुकाबले 7.73% ज्यादा बेटियां पास हुईं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 0.88% व प्राइवेट का 1.17% सुधरा है। रिजल्ट में पहली बार अलग से शामिल नया जिला चरखी दादरी टॉपर बना है। वहीं, पलवल फिसड्डी रहा।
पहली बार रिजल्ट जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। उन्होंने खराब रिजल्ट पर नाराजगी जताई। कहा- शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों से वे कार्य नहीं कराए जाएंगे, जो स्कूल संबंधित नहीं होंगे।
10वीं के रिजल्ट में पहली बार शामिल नया जिला चरखी दादरी टॉपर
जींद का कार्तिक प्रदेश में नंबर 1; टॉप-3 रैंक में 5 बेटियां 2 बेटे
1st
2nd
99
सेलिना, रेवाड़ी
495
जीवन ज्योति व.मा. स्कूल
3rd
98.8
रिया, अम्बाला
494
एसएमबी गीता व.मा. विद्यालय
कुल 6 पेपरों में से जिस विषय में सबसे कम अंक आते हैं, उसे छोड़ बाकी बचे 5 विषयों के 500 अंकों से बनता है रिजल्ट।
पुन: जांच के लिए 20 दिन में करें आवेदन
पेपर की पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिअपीयर के लिए निर्धारित शुल्क के साथ 25 मई से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कार्तिक, जींद
नवदुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सोनाली, सिरसा
500
495
500
500
सरस्वती उच्च विद्यालय
प्रीति, महेंद्रगढ़
494
पारस व.मा. विद्यालय
498
500
99.6%
हरिओम, पलवल
495
500
बाल विद्या निकेतन व.मा. विद्यालय
जिज्ञासा, पानीपत
500
494
टैगोर स्कूल, देवी मूर्ति काॅलोनी
गांवों का रिजल्ट गिरा, पर शहरों से आगे
ग्रामीण क्षेत्र
51.29
52.58
सरकारी-प्राइवेट स्कूलों का गैप बढ़ा
सरकारी स्कूल
44.38
43.50
2015 से सुधार, पर चिंताजनक
2013 50.79%
2014 60.84%
2015 45.84%
2016 48.88%
2017 50.49%
2018 51.15%
500
विद्यार्थी यहां देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या मोबाइल एप education board bhiwani haryana पर देखें। प्रमाण-पत्र डिजिटल लॉकर पर अपलोड होंगे।
शहरी क्षेत्र
2018
2017
प्राइवेट स्कूल
2018
2017
59.87
हिंदी में ज्यादा पास
हिंदी 3,08,356
अंग्रेजी 2,45,091
गणित 2,47,252
इनमें सबसे ज्यादा फेल
सोशल साइंस 1,24,975
साइंस 1,24,314
अंग्रेजी 1,16,420
49.65
48.38
58.13