बलजीत नगर में रविवार सुबह नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पड़ोसी परिवार ने हमला कर दंपती को घायल कर दिया। बलजीत नगर के रहने वाले शीशपाल ने थाना चांदनी बाग में दी शिकायत में बताया कि घर के पास ही उनकी दुकान है।
घर में पत्थर लगाने का काम चल रहा है। मिस्त्री घर के सामने गली में पत्थर काट रहे थे। तभी भीम के घर की तरफ से नाली का पानी बाहर सड़क पर आ गया। पानी को पत्थर के नीचे आने से रोकने के लिए सड़क पर मिट्टी डाल दी। इतने में भीम की प|ी आ गई और गाली-गलौज करने लगी। शोर सुनकर मेरी प|ी राजो भी घर से बाहर आ गई। इसके बाद भीम के दो साले भी मौके पर आ गए।
इस दौरान एक ने मेरे हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और दूसरे ने प|ी राजो के सिर में ईंट मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। एसएचओ सुरेश सैनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों से भी पूछताछ चल रही है। हर पहलु पर जांच करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।