हलवाई हट्टा बाजार में सफाई न होने के कारण दुकानदारों ने विरोध में तीन घंटे दुकानें बंद रखी। उन्होंने कहा कि हलवाई हट्टा बाजार लगभग 8 फीट चौड़ा है। इससे सफाई न होने के कारण बाजार की हर दुकान के सामने कूड़े ढेर लगे हुए है। इससे बाजार में बदबू फैल रही है। बाजार में ग्राहकों का आना-जाना भी कम हो चुका है। इस कारण से 3 दुकानदार अपनी दुकान बंद करके यहां से छोड़ कर जा चुके हैं। दुकानदारी ठप हो गई है। साथ ही बाजार में सफाई न होने से कूड़े के ढेर से गंभीर बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बाजार के दुकानदारों द्वारा सोमवार को सांकेतिक हड़ताल 1 बजे तक रखी गई। बाजार के प्रधान विशाल शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा बाजार में लाइट भी नहीं लगाई गई है। पार्षद अशोक नारंग ने सफाई व बाजार में लाइट लगवाने का आश्वासन दिया तो दुकानदारों ने दुकान खोली। इस अवसर पर अश्वनी सहगल, विशाल शर्मा, दर्शन लाल, मनमोहन वर्मा, अशोक , विकास, नवीन, चिमन कचौड़ी व राम किशोर मौजूद रहे।
पानीपत. दुकानों के सामाने पड़े कचरे को दिखाते दुकानदार।