थर्मल | प्रदेश मे तामपान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ने लगी। जिसके कारण नो डिमांड के कारण बंद पड़ी थर्मल की यूनिट नं.6 को भी चालू कर दिया है। इस समय थर्मल की 220-220 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की दो व 250-250 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की दो यूनिटें बिजली उत्पादन कर रही हैं। थर्मल के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार वधवा ने बताया कि डिमांड आते ही यूनिट को चला दिया गया है।
सौर ऊर्जा प्लांट से जाटल सब स्टेशन को दी जा रही बिजली
पानीपत थर्मल प्लांट में लगे सौर ऊर्जा प्लांट में तापमान बढ़ने से बिजली उत्पादन में इजाफा हुआ। सप्ताह पहले जहां 55 हजार यूनिट प्रतिदिन बिजली उत्पादन हुआ था। अब 5 हजार यूनिट प्रतिदिन इजाफा है। यह बिजली जाटल सब स्टेशन को दी जा रही है। सौर ऊर्जा प्लांट के प्रबंधक एक्सईएन एके महेश्वरी ने बताया कि सर्दी में बिजली उत्पादन 30 हजार यूनिट प्रतिदिन रहता है।