ट्रेन रुकने से पहले उतर रहा श्रमिक सिर के बल गिरा, मौत
पानीपत | स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर जल्दबाजी ने श्रमिक की जान ले ली। जम्मू मेल के स्टेशन पर रुकने से पहले ही वह ट्रेन से उतरने लगा। हाथ फिसल जाने से स्टेशन पर सिर के बल जा गिरा और इस हादसे में उसकी मौत हो गई। साैंदापुर निवासी सुरेश कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह वह भतीजे के साथ दिल्ली में लकड़ी का सामान लेने गया था। रात करीब 10 बजे ट्रेन पानीपत स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के धीमा होते ही एक- एक सवारियों ने उतरना शुरू कर दिया। इस दौरान सुरेश का हैंडल से हाथ फिसल गया और वह प्लेटफोर्म पर जा गिरा। सिर में चोट आ गई। थाना जीआरपी के एएसआई बलराम सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।