पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • इंदौर सबसे साफ शहर, भोपाल दूसरे व चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर

इंदौर सबसे साफ शहर, भोपाल दूसरे व चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनकर उभरा है। इंदौर ने लगातार दूसरे साल यह रुतबा हासिल किया। भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया। 1 से 3 लाख तक आबादी वाले शहरों में नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को पहला स्थान मिला है। वहीं दिल्ली कैंटोंमेंट बोर्ड को सबसे स्वच्छ कैंटोेमेंट बोर्ड का खिताब मिला है। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर

सबसे साफ-सुथरा| विजयवाड़ा फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी| गाजियाबाद बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक| कोटा बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज| नागपुर बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट|नवी मुंबई

घरौंडा नगरपालिका को बेस्ट इनोवेशन एंड प्रैक्टिस अवाॅर्ड

पानीपत | स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत हरियाणा को केवल एक अवाॅर्ड मिला है। करनाल की घरौंडा नगरपालिका को नॉर्थ जोन में बेस्ट इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस के लिए अवॉर्ड दिया है।

3-10 लाख की आबादी वाले शहर

सबसे साफ-सुथरा | मैसूर, कर्नाटक फास्टेस्ट मूवर मीडियम सिटी | भिवंडी, महाराष्ट्र बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक | परभणी, महाराष्ट्र बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट | मैंगलोर, कर्नाटक

खबरें और भी हैं...