पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने भीख मांग शासन के खाते में जमा कराए विरोध

कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने भीख मांग शासन के खाते में जमा कराए विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पखांजूर| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने नगर में भीख मांगने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर 2068 रुपए एकत्र किए, जिसे शासन के खाते में जमा कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पंडाल में भूख हड़ताल भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। रैली की शुरूआत धरना स्थल से किया गया और भीख मांगने की शुरूआत भाजपा मंडल अध्यक्ष की दुकान से की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान में कटोरा लेकर भीख मांगते रहे। रैली भीख मांगते हुए पखांजूर नगर पंचायत पहुंचीं और नगर पंचायत के अध्यक्ष से भीख लेकर समाप्त किया गया। प्रांतीय महामंत्री मोनिका साहा ने कहा शासन पैसे की कमी के कारण उनकी मांगों को पूरा करने सक्षम नहीं होने की बात कह रहा है। ऐसे में हम स्वयं भीख मांग 2068 रुपए कार्यकर्ताओं ने एकत्र किए हैं। इसे शासन के खाते में जमा करा देंगे ताकि शासन की आर्थिक स्थिति सुधर जाए।

खबरें और भी हैं...