पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्गा मंदिर में हुआ हरिनाम संकीर्तन

दुर्गा मंदिर में हुआ हरिनाम संकीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरंदुल | बंगीय समाज ने बंगाली कैंप के दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टम प्रहार व्यापी हरिनाम लीला संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें शांति माता संप्रदाय कोलकाता, जुगल संप्रदाय मलखानगिरी, गौर संप्रदाय पारादीप ओडिशा, मां काली संप्रदाय पखांजूर से कुल चार कीर्तन दल ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार की सुबह 6 बजे हरिनाम संकीर्तन से हुई, जो मंगलवार सुबह 6 बजे समाप्त हुआ। आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कीर्तन समिति के अध्यक्ष सुकुमार हवलदार ने बताया कि संकीर्तन महायज्ञ की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी। पूजन विधान सालाें से चली आ रही परंपरा के अनुसार हुआ।

खबरें और भी हैं...