पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महुआ बीनने जा रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट

महुआ बीनने जा रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महुआ बीनने जा रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट

पखांजूर|
ग्राम मुरावंडी में महुआ बीनने जा रही युवती से पड़ोस के गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 16 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे युवती महुआ बीनने खेत जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी ग्राम पीवी 131 के पीयूष मंडल पिता कार्तिक व मनोरंजन दास पिता कार्तिक दास ने युवती को अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दिया। युवती ने जब विरोध किया तो मारपीट की। युवती ने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की शिकायत 17 अप्रैल को पखांजूर थाने में की। मामले की जांच कर रही महिला एसआई मानकुवंर टेकाम ने बताया दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...