भाजपा-कांग्रेस ने ठगने का काम किया: सतपति
पखांजूर| आम आदमी पार्टी द्वारा बुधवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भावेश सतपति ने कहा प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकार को देख चुकी है लेकिन सभी ने प्रदेश की जनता को महज ठगने का ही काम किया है। एसे में अब जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में एक नया विकल्प मिला है। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा सीट में अपने प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे में हर मंडल स्तर से लेकर सेक्टर और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पूरी टीम तैयार करनी है। इस अवसर पर ऋषिकेश मजुमदार, प्रदीप मंडल, देवराज निषाद, शिशुपाल नेगी, मेरसिंह सलाम, उमेश पोटाई, नरेंद्र उईके आदि उपस्थित थे।