पखांजूर में आयुष सेंटर का उद्घाटन किया गया
पखांजूर| सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष सेंटर का शुभारंभ अंबेडकर जयंती पर किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने बताया गरीब परिवार को 5 लाख तक का बीमा कवरेज मिलेगा, ताकि वे अपना इलाज सुविधा अनुसार किसी भी बड़े अस्पताल में करा सकें। साथ ही इस सेंटरों में विविध प्रकार की जांच निशुल्क होगी। दवाइयां भी निशुल्क जाएगी, ताकि लोग अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहे और नियमित जांच कराते रहे। इस दौरान डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. संजीव वैष्णव, डॉ. सोनाली वैष्णव, डॉ. सुकदेव शेंडे, डॉ. दिलीप सिन्हा, नेत्र सहायक केपी सिंह, श्रीराम गहलोत आदि उपस्थित थे।