पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकीर्तन के पहले महिलाओं ने किया गंगावरण

संकीर्तन के पहले महिलाओं ने किया गंगावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगीय समाज द्वारा बंगाली कैंप दुर्गा मंदिर में आयोजित अष्टम प्रहर व्यापी हरिनाम लीला संकीर्तन महायज्ञ के एक दिन पहले आधिवास के अवसर पर महिलाओं ने रविवार की शाम गंगावरण किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने हरिनाम कीर्तन कर ढोल की थाप पर नाचते-गाते बंगाली कैंप के तालाब से जल लेकर दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। सोमवार सुबह 6 बजे से हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें शांति माता संप्रदाय कोलकाता, जुगल संप्रदाय मलकानगिरी, गौर संप्रदाय पारादीप ओड़िशा , मां काली संप्रदाय पखांजूर से कुल चार कीर्तन दल भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...