प्रखंड के पगार खुर्द पंचायत के गोंगो गांव में शनिवार की रात डकैतों ने घर में रखे नगद 50,000 समेत लाखों के जेवरात ले गए। घटना रात एक बजे की है। डकैत घर के पिछले हिस्से से दाखिल हुए व मकान मालिक नागेंद्र सिंह को रस्सी से बांध दिया। वहीं उनके कनपटी पर बंदूक रख जान से मारने की बात की और सामान लूट लिए। डकैतों की संख्या छह थी। डकैतों ने भागने के क्रम में दो फायरिंग भी की। इस विषय में भुक्तभोगी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घर में काम लगा हुआ था, जिसमें खिड़कियां अधूरी थी। खिड़की के रास्ते ही डकैत घर में दाखिल हुए। भुगतभोगी नगेन्द्र सिंह लिखित आवेदन में 3 अभियुक्त जसवंत सिंह, पिंटू सिंह, बलवंत सिंह व अन्य तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में पिपराटांड़ थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इधर बलवंत सिंह ने पिपराटाड थाने में वादी नागेन्द्र सिंह व अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया मामला प्रथम दृष्टया यह कांड प्रतिक्रिया स्वरूप दायर किया गया है। पुलिस ने वादी एवं ग्रामीणों के समक्ष छानबीन में बक्सा का ताला नहीं टूटा है और ना ही गोली का खोखा पाया गया है।