पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिहरगंज में भी सुहागिनों ने की पूजा

हरिहरगंज में भी सुहागिनों ने की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज में भी सुहागिनों ने की पूजा

हरिहरगंज |
प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागन महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर अटल सुहाग की मन्नत मांगी। सुबह से ही नजदीकी वट-वृक्ष के नीचे व्रतधारियों की भारी भीड़ देखी गई, जहां पूजन के बाद पुजारी द्वारा सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई। व्रत को लेकर बाजार में भी भीड़ लगी रही। फल, श्रृंगार सामग्री तथा बांस से बना पंखा की जमकर खरीददारी हुई।

पांकी में धूमधाम से वट सावित्री पूजा संपन्न

पांकी | पांकी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा सुबह 5 वजह से ही शुरू हुई। सुबह-सुबह ही सैकड़ों की संख्या में सुहागिनों को वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करते हुए देखा गया। वहीं पूजा अर्चना का कार्यक्रम दोपहर के लगभग 2:00 बजे तक चला जिसमें प्रखंड के लगभग हजारों महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना हेतु पूजा अर्चना की। मौके पर उपस्थित सुहागिनों ने बताया कि इस व्रत का उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण है व बड़ी बेसब्री से हर वर्ष इस व्रत का इंतजार करती हैं। मौके पर सुनीता देवी, किरण देवी, सोनी देवी, गीता देवी सीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...