पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 भैंसों की मौत पर एसडीओ ने लिया जायजा

6 भैंसों की मौत पर एसडीओ ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी | प्रखंड के नवडीहा पंचायत के मंगलपुर गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पीछे हुई बिजली के करंट से 6 भैंसों की मौत के बाद विभागीय एसडीओ योग प्रशांत प्रवीण ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं पीड़ित परिवार के साथ संवेदना भी प्रकट की व भैंसों की मौत की क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजा का भी आश्वासन दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास अगर आंधी पानी से बिजली के तार खंभे आदि गिरे हो तो इसकी तुरंत सूचना बिजली विभाग के ऑफिस में दें, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने इस तरह की घटना पर विभाग की लापरवाही व सरकारी कार्यों पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से तो आज कुछ पशु ही मरे हैं। लेकिन ससमय उचित उपाय नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बिजली के तारों से और बड़ी घटना की आशंका है। मौके पर पाकी थाना प्रभारी ललित कुमार, केकरगढ़ पंचायत मुखिया पति राजेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, चंदन प्रसाद, राजू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...