पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चतरा के बगरा मोड़ से पांकी होते हुए लेस्लीगंज तक बनाई जाएगी सड़क

चतरा के बगरा मोड़ से पांकी होते हुए लेस्लीगंज तक बनाई जाएगी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजू लता ने प्रेस विज्ञप्ति कर बताया कि झारखंड के विकास पुरुष मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विगत 2 मई को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ दिल्ली में बैठक के दौरान चतरा पांकी विधानसभा अंतर्गत बगरा मोड़ से लेस्लीगंज तक लगभग 64 किलोमीटर तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री से निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए अनुरोध किया था।

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने संवैधानिक सहमति देते हुए सड़क का अलॉटमेंट मांगा था। कार्य की तत्परता देखते हुए पथ निर्माण विभाग झारखंड ने इसका अलॉटमेंट तय कर भेज दिया है। अब चतरा से बगरा मोड़ होते हुए पांकी लेस्लीगंज तक सड़क संपर्क सुलभ हो जाएगा । इससे पांकी के विकास के रास्ते खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस नेक कार्य हेतु प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजू लता सहित समस्त पांकी विधानसभा के लोगों ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...