प्रखंड के प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जनसंवाद जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ पांकी प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी सहित अन्य अतिथियों ने किया।
मुख्यमंत्री जनसंवाद जन जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों तक मुख्यमंत्री जनसंवाद के बारे में जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान सदस्य अटल पांडे ने 3 वर्षों से चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वहीं उससे होने वाले क्रियाकलापों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में लगभग 6,00,000 समस्याओं का निपटारा किया गया। वहीं हर मंगलवार को झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल शिकायत को निपटारा खुद करते हैं। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी महीने के अंतिम मंगलवार को भी अपने से लंबित पड़े जनसंवाद मामलों की निपटारा करते हैं। साथ ही साथ उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी भी दी। कार्यक्रम मे रांची से आए मुख्यमंत्री जनसंवाद जन जागरूकता कार्यक्रम के सदस्य मिसिर सिन्हा ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वही मौजूद महिलाओं से जन संवाद जन जागरूकता के विषय में क्विज प्रतियोगिता भी कराई जिसमें प्रथम पुरस्कार कुसुम देवी, द्वितीय पुरस्कार सरिता देवी व तृतीय पुरस्कार काजल देवी को दिया गया। मौके पर बीस सू्त्री अध्यक्ष सह पांकी पूर्वी मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता, डाॅ जुबैर अहमद, महिला पर्यवेक्षिका अंजू गुप्ता, रानी गीता, नौडिहा पंचायत के मुखिया पानपति देवी, कोनवाई पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह, पंचायत सेवक रविंद्र सिंह, विरोधी सिंह, कविता सिंह, रश्मि सिंह, पूनम देवी, आरती सिंह, गीता देवी, मंटू सिन्हा, पवन पांडे, मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के जिला शिकायत समन्वयक श्याम किशोर पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला समूह की महिलाएं मौजूद थीं।
कार्यक्रम
अतिथि ने बताया-जनसंवाद कार्यक्रम में अबतक लगभग छह लाख समस्याओं का निपटारा किया गया
पांकी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य।