पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय की हालत खराब, पंखा नहीं

नवगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय की हालत खराब, पंखा नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइसा के टीम ने बुधवार को तरहसी के नवगढ़ उमवि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने में गड़बड़ी देखने को मिली। नवगढ़ स्कूल के छात्रों ने आइसा टीम के पास स्कूल की परेशानियों को रखा। आइसा के प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ ने बताया कि नवगढ़ स्कूल में 400 छात्र हैं। मगर उन्हें पढ़ाने वाले मात्र 4 शिक्षक हैं, जिसमें दो पारा व दो सरकारी टीचर हैं।

बताया कि स्कूल के शौचालय की स्थिति बहुत ही खराब है। स्कूल में पंखा नहीं है, ना ही बिजली है। बिना बिजली के और बिना टीचरों से छात्रों का भविष्य अंधकारमय तो लगता ही है। गरीब छात्रों को प्रोत्साहित करने वाले छात्रवृति , नि:शुल्क स्कूल ड्रेस और किताब और साइकिल भी नदारद है। यहां मध्याह्न भोजन के नाम पर घपला भी जोरों से है। नौगढ़ हाई स्कूल में हर शनिवार को खाना बनाया ही नहीं जाता है। शनिवार को स्कूल में खाना बच्चों को नहीं मिलता। इन तमाम मुद्दों पर गांव के अविभावक एवं विद्यार्थियों में गुस्सा दिखाई दिया और कहा गया कि एक महीना के अंदर व्यवस्था सही नहीं हुई तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इधर आइसा ने गांव के लोगों के साथ बैठक भी की। बैठक की अध्यक्षता पांकी, तरहसी प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ ने की। नेतृत्व तरहसी के प्रभारी रौशन कुमार ने किया। विशिष्ठ अतिथि दिव्या भगत थीं। मौके पर उपस्थित विद्यार्थी संजना कुमारी, तमन्ना खातून, समीरा खातून, रुकसाना खातून, रूपचंद, अजय, दशरथ, सचिन, पंकज, लव प्रजापति सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...