पानसेमल | संसार में दो प्रकार के लोग पाए जाते हैं। पहले अच्छे भले लोग व दूसरे स्वार्थी लोग। स्वार्थी लोगों की मित्रता युवाओं को मजबूर बनाती है। जबकि भले लोगों की संगति से मजबूती मिलती है। यह बात योग गुरु कृष्णकांत सोनी ने योग शिविर के दौरान एकत्र विद्यार्थियों से कही।