पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाईकर्मियों की सुख सुविधाओं का रखा जाए ख्याल

सफाईकर्मियों की सुख सुविधाओं का रखा जाए ख्याल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र राज्य सफाईकर्मी आयोग के अध्यक्ष वीर जटाशंकर करोसिया ने नप के दौरे के दौरान सीएमओ से कहा

भास्कर संवाददाता | पानसेमल

मप्र राज्य सफाईकर्मी आयोग के अध्यक्ष वीर जटाशंकर करोसिया ने पानसेमल नगर परिषद का दौरा किया। उन्होंने सीएमओ माया मंडलोई को बताया कि सफाईकर्मियों की सारी सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाय।

सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ इन्हें भी दिया जाय। ये वही सफाईकर्मी हैं जो नगरों, शहरों को साफ स्वच्छ और सुंदर रखने में सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं। इनके स्वास्थ्य का जिला अस्पताल में 6 माह में परीक्षण किया जाकर उचित स्वास्थ्य लाभ दिया जाय। उचित वेतनमान दिया जाय। सरकार की ओर से सफाईकर्मियों का निशुल्क उपचार किया जाता है। बड़े से बड़े रोग का इलाज भी योजना के तहत मुहैया कराया जाता है। जिन्हें आवास नहीं उन्हें आवास की सुविधा दी जाय। जिनके पास कच्चे मकान हैं। उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय। कर्मियों को वेतन के अतिरिक्त मासिक 1500 से 2500 तक की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। उस घोषणा को भी पूरा किया जाय आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर सफाईकर्मियों को सुविधाएं देने की बात कही।

सीएमओ ने कहा कि सफाईकर्मियों की सुख सुविधाओं की चिंता मुझे भी है। मैं आश्वस्त करती हूं कि इनकी जो समस्याएं मेरे अधिकार में होगी उनका निराकरण का प्रयास करूंगी। इन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा रहा है। जो बाकी हैं उन्हें भी पूरा करने का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...