पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्यूबवेल को किया दुरुस्त, 2 वार्डों को मिलेगा पानी

ट्यूबवेल को किया दुरुस्त, 2 वार्डों को मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित ट्यूबवेल सालों से खराब पड़ा था। गर्मी बढ़ने से यहां जल संकट गहराने लगा था। लोगों को 500 से 700 मीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा था। पेयजल के बढ़ते संकट को देखते हुए नगर परिषद ने वार्ड के खराब बड़े ट्यूबवेल को दुरुस्त कराया है। ट्यूबवेल में एक बार फिर से पानी निकलने लगा है। इससे अब वार्ड 10 व 12 के लोगों को पानी की सुविधा मिल सकेगी। जबकि ट्यूबवेल खराब होने से एक माह से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही थी।

नगर परिषद के जलप्रदाय कर्मचारी कांतीलाल वास्कले ने बताया वार्ड 10 व 12 में पेयजल का संकट गहरा रहा था। लोग रोजाना पानी नहीं मिल पाने की शिकायत लेकर नप कार्यालय पहुंच रहे थे। इसके बाद सीएमओ के निर्देशन में खराब पड़े ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने का प्लान तैयार किया गया। मेकेनिकों ने इसे देखकर दुरुस्त हो पानी का कहा। इसके बाद इसे दुरुस्त कराया गया है। अब इस ट्यूबवेल में काफी पानी है। इससे वार्ड 10व 12 में पानी की पूर्ति हो सकेगी। ट्यूबवेल चालू के दौरान लोकेश शुक्ला, पार्षद मनोज सोनिस, कृष्णा राजपूत, कांतीलाल इंगले, तुकाराम मोरे, परशुराम वाडिले, हिम्मत गिरासे सहित वार्डवासी मौजूद थे।

अन्य वार्डों में भी की पानी की व्यवस्था

नगर परिषद के जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी कांतीलाल वास्कले ने बताया नप के माध्यम से नगर के सभी 15 वार्डों में पानी की व्यवस्था की गई है। अभी नगर में तीन ट्यूबवेल, दो कुआं व अन्य साधनों से पानी की सप्लाय की जा रही है। नप नगर में खराब पड़े ट्यूबवेलों को दुरुस्त भी करा रही है। ताकि आगामी दिनों में भी नगर में लोगों को पानी की परेशानी न हो सके।

पानसेमल नगर परिषद के वार्ड 10 में सालों से खराब था ट्यूबवेल, लोगों को दूर से ढोकर लाना पड़ रहा था पानी

ट्यूबवेल से पानी निकलने पर खुशी जाहिर करते जनप्रतिनिधि व वार्डवासी।

खबरें और भी हैं...