पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालश्रम का संचालन कर रहे 13 एनजीओ को नोटिस

बालश्रम का संचालन कर रहे 13 एनजीओ को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना के निदेशक ने की कार्रवाई

जिले में चल रहे हैं 30 राष्ट्रीय बालश्रम

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना के निदेशक विवेक पांडेय ने जिले में 30 राष्ट्रीय बालश्रम का संचालन कर रहे 13 एनजीओ को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। जारी इस सूचना पत्र में बताया गया है कि जानकारी उपलब्ध न कराने पर उनकी संस्था के विरूद्ध वसूली प्रस्तावित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एनजीओ नॉलेज रैन एजुकेशन बड़वानी, सहयोग सामाजिक व विकास संस्थान पानसेमल, लोक रूझान व मानव विकास शोध संस्थान बड़वानी, लोक विकास सेवा केंद्र सेंधवा, वालेन्ट्री इंस्टीट्यूशन फार रूरल एडवांस मेंटनिंग समिति सेंधवा, श्री गुरुजी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी बड़वानी, तक्षशिला शिक्षा समिति बड़वानी, प्रगति वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी बड़वानी, सविता बाल कल्याण समिति बड़वानी, सखी उद्यमिता विकास व मानव कल्याण संस्थान इंदौर, सुमित्रा देवी महिला मंडल समिति बड़वानी, सेवा सार्थक कल्याण समिति इंदौर, पहल जन सहयोग विकास संस्थान इंदौर को नोटिस जारी किए गए है।

खबरें और भी हैं...