पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानसेमल । जनपद पंचायत पानसेमल अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यरत सभी ग्राम रोजगार सहायकों ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू की है।

रोजगार सहायकों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई होगी। हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। हड़ताल के लिए जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ लालसिंह खरते व लेखापाल मनोहर पाठक को दिया। इस दौरान ग्राम रोजगार सहायकों के ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह बरडे, हितेश जाधव, सुभाष नरगांवे, जितेश बागुल, ज्ञानसिंह वास्कले, आिद सहित मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...