पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चचेरे भाई के साथ फांसी पर लटकी मिली युवती

चचेरे भाई के साथ फांसी पर लटकी मिली युवती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया युवती का चचेरे भाई के साथ था प्रेम-प्रसंग, युवती की गुमशुदगी थी दर्ज

भास्कर संवाददाता | पानसेमल

पानसेमल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंजरवाड़ा में एक युवक-युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जानकारी के अनुसार युवती एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। इसकी थाने पर गुमशुदगी दर्ज थी।

रविवार को युवती का शव और इसके चचेरे भाई का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लोकलाज के कारण दोनों ने ये कदम उठाया होगा। पुलिस जानकारी के अनुसार भुला पिता लाला (20) व रिंगलीबाई (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक-युवती ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गांव के बाहर एक खेत में लगे आम के पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगाई थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारा और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि युवती का चचेरे भाई से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता पूरे गांव को चल गया था। बदनामी न हो इसलिए दोनों ने ये कदम उठा लिया। थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह सिंगोड ने बताया दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तो प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है लेकिन मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर मामले की वास्तविक स्थिति पता करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शौच को जाते समय ग्रामीणों ने युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका देखा।

खबरें और भी हैं...