स्थानीय पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। थाना प्रभारी ने बताया 14 मई को तलसाणा जिला सूरत गुजरात में गिरफ्तार आरोपी शिवराम पिता लकडिय़ां ठाकुर निवासी कुजरवाडा, सुरेश पिता सीताराम बारेला निवासी तलावड़ी से पानसेमल से चोई हुई बाइक क्रमांक एमपी 46 एमओ 5504 व एमपी 46 एमडी 5726 जब्त की है। आरोपियों ने तलसाणा गुजरात में भी तीन बाइक चोरी की।
आरोपियों को पानसेमल लाया गया। यहां पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम वांगरा मेले से व निवाली, पलसूद से चार बाइक चुराना कबूल किया। आरोपियों से चोरी की बाइक जब्त कर ली गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी व एएसपी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। टीम में उपनिरीक्षक आरएस सिंगोड, विनोद मीणा, अरविंद कुशवाह, कैलाश चौहान, बिहारीलाल सेन, विशाल महाले, सूर्या पंवार शामिल थे।
आरोपी शिवराम, सुरेश।