पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान सम्मान यात्रा रायचुल, सांपखड़ी पहुंची

किसान सम्मान यात्रा रायचुल, सांपखड़ी पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सम्मान यात्रा रायचुल, सांपखड़ी पहुंची

पानसेमल |
किसानों को सरकारी की योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जो रायचुल, सांपखड़की, घट्‌टया, मनकुई पहुंची। यहां पर किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विधायक दीवानसिंह पटेल ने दी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश शुक्ला, जिला महामंत्री श्याम बरडे, मंडल अध्यक्ष वीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शीतोले, विनोद वसावे, किसान यात्रा प्रभारी विनोद बाबा जैन, सह प्रभारी माधव पटेल महेश गोले, लाला जैन, मंगेश वर्मा, चेनसिंग गदरे सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

मनीष ठाकरे सेन समाज जिलाध्यक्ष नियुक्त

सेंधवा |
भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने शहर के मनीष हुकुमचंद ठाकरे को बड़वानी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...