चलती कार में लगी आग, दाे जनाें ने कूदकर बचाई जान
पनवाड़| दहीखेड़ा कस्बे में एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर रविवार सुबह सारोला लौटते समय कार में आग लग गई, उसमें सवार दो जनों ने कूदकर जान बचाई। कुछ दूरी पर सड़क का काम चल रहा है, वहां खड़े टैंकर से कार पर पानी डालकर आग बुझाई गई। पुलिस के अनुसार सारोला निवासी सत्यनारायण व एक अन्य साथी कार से दहीखेड़ा एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। वे सुबह साढ़े 9 बजे कार से रवाना हो गए। दो किमी चलने पर कैथूनी गांव के पास कार से अचानक आग की लपटें उठती दिखी तो वे कार को रोककर कूदकर भाग गए। उसमें गैस सिलेंडर लगा हुआ था। कुछ दूरी पर सड़क का काम चल रहा है। इसका पता चलने पर वहां काम कर रहे लोग पानी से भरा टैंकर ले आए। इसके बाद कार पर पानी डालकर एक घंटे में आग को बुझाया गया। यदि आग गैस सिलेंडर तक पहुंच जाती तो धमाका हो सकता था।