अब 2500 छात्रों को मिलेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कॉलरशिप
डॉ. अंबेडकर मैधावी छात्रवृति योजना में अब 10वीं और 12वीं कक्षा में दलित समूदाय से संबंधित दो-दो हजार छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप अब दोनों कक्षाओं के 2500-2500 छात्रों को मिलेगी। प्रदेश सरकार ने स्कॉलरशिप के तौर मिलने वाली राशि भी 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन में सामाजिक दलित पीडि़त उत्थान संस्थान की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं स्कूल में दूसरों से मांगी हुई किताबों से पढ़ा हूं क्यों कि मेरे गरीब माता-पिता के पास किताबें खरीदने के पैसे नहीं होते थे। इसलिए मैं अच्छी तरह जानता हूं कि गरीबी का दर्द क्या होता है। सीएम ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में कुछ नहीं किया और जब जाने का समय आया तो बिना बजट के कॉलेज-स्कूल खोल दिए। एक कॉलेज के लिए मात्र एक लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने 100 दिन का टारगेट फिक्स किया और इस पूरा भी किया। पहली बार बजट में 30 नई योजनाएं शामिल की गईं। पिछली सरकार ने व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। हमसे 100 का भी हिसाब मांगते हैं। हमारे मंत्री 3.50 लाख चली गाडिय़ों में चल रहे हैं।
सोलन में 22 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास
कथेड़ में रखी ट्रासपोर्ट नगर की आधारशिला
ये घोषणाएं कीं | मुख्यमंत्री ने सोलन में डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। सकोड़ी गांव में सिंचाई योजना के लिए 4.23 करोड़ और धर्जा-शमरोड पेयजल आपूर्ति योजना के लिए 4.93 करोड़ की घोषणा की। उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना पाटी कोलियां के लिए 1.18 करोड़ रुपए मंजूर किए।
चेक भी भेंट किए |मुख्यमंत्री को आढ़ती एसोसियेशन सोलन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक हजार रुपए, मां दुर्गा मोटर मार्किट एसोसिएशन द्वारा 51 हजार का चेक भेंट किया। गणेश दत शास्त्री ने 21 हजार रुपए का चैक, एनजीओ एसोसिएशन सोलन ने 11 हजार व राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ द्वारा 11 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। सांसद एवं सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भास्कर न्यूज | सोलन
डॉ. अंबेडकर मैधावी छात्रवृति योजना में अब 10वीं और 12वीं कक्षा में दलित समूदाय से संबंधित दो-दो हजार छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप अब दोनों कक्षाओं के 2500-2500 छात्रों को मिलेगी। प्रदेश सरकार ने स्कॉलरशिप के तौर मिलने वाली राशि भी 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन में सामाजिक दलित पीडि़त उत्थान संस्थान की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं स्कूल में दूसरों से मांगी हुई किताबों से पढ़ा हूं क्यों कि मेरे गरीब माता-पिता के पास किताबें खरीदने के पैसे नहीं होते थे। इसलिए मैं अच्छी तरह जानता हूं कि गरीबी का दर्द क्या होता है। सीएम ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में कुछ नहीं किया और जब जाने का समय आया तो बिना बजट के कॉलेज-स्कूल खोल दिए। एक कॉलेज के लिए मात्र एक लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने 100 दिन का टारगेट फिक्स किया और इस पूरा भी किया। पहली बार बजट में 30 नई योजनाएं शामिल की गईं। पिछली सरकार ने व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। हमसे 100 का भी हिसाब मांगते हैं। हमारे मंत्री 3.50 लाख चली गाडिय़ों में चल रहे हैं।
सोलन | मुख्यमंत्री ने सोलन में 21.22 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सोलन के कथेड़ में ट्रांसपोर्ट आधारशिला रखी, इस पर करीब 16.14 करोड़ खर्च होंगे। प्रदेश के लिए ‘ग्राम स्वरोजगार अभियान’ का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र कथेड़ से राष्ट्रीय पोषाहार मिशन का शुभारंभ कथेड़ स्थित प्राइमरी स्कूल के बच्चों को मिड-डे-मिल परोसा। इससे पूर्व गंज बाजार में 28.64 लाख रुपए की लागत से निर्मित नगर निगम पार्क का लोकार्पण । कथेड़ में 1.91 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विजीलेंस के पुलिस थाना भवन और 2.88 करोड़ रुपए ई-नाम अधोसंरचना (ई-नीलामी हॉल, प्रयोगशाला, कार्यालय, कैंटीन तथा पार्किंग) की आधारशिला भी रखी। ‘उजाला’ व ‘सौभाग्य योजना’ के तहत प्रत्येक घर पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 5 मई तक विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया। सोलन बस अड्डे से स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया।
पांवटा में राधा-कृष्ण मंदिर व गुरुद्वारे में सीएम जयराम ने टेका माथा
पांवटा साहिब | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैशाखी के पर्व पर सुबह यहां पांवटा साहिब के यमुना मंदिर व श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इसके बाद सोलन रवाना हुए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर सरदार कुलवंत सिंह चौधरी ने सीएम से मांग की है कि हर दिन हजारों की संगत दर्शन करने आती है। इसलिए दूसरे राज्यों से बसों मे आने वाली संगतों के बसों पर स्टेट टैक्स माफ करने की मांग की।