पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैशाख पर लोगों ने किए शिरगुल देवता के दर्शन

बैशाख पर लोगों ने किए शिरगुल देवता के दर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरगुल महाराज की यात्रा के साथ शनिवार को प्रसिद्ध जिला स्तरीय बैशाखी मेले का विधिवित शुभारंभ हुआ। मेले के सफल आयोजन व देवता के आशीर्वाद के लिए शोभा यात्रा से पूर्व मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष नितिन भरद्वाज ने बताया कि शिरगुल देवता की पालकी यात्रा में सैकड़ों की तादाद में क्षेत्र के हजारों श्राद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभा यात्रा मंदिर परिसर से पुराने बस स्टैंड, गुरुद्वारा, नए बस स्टैंड, सब्जी मंडी व तहसील से होती हुई मेला ग्राउंड के बाद वापस मंदिर पहुंची। मेले के शुभारंभ पर दस्सन पब्लिक स्कूल, एसवीएन स्कूल के छात्रों सहित कई स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पांवटा साहिब. यहां पर बैसाखी पर्व बड़े धूमधाम सेे साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे अखंड पाठ, अमृत संचार और निषान साहिब की सेवा के साथ-साथ हजारों की संख्या में संगत ने मत्था टेक सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप-प्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह व प्रबंधक सरदार कुलवंत सिंह चौधरी आदि ने कहा कि बैशाखी पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

रेणुकाजी. बैशाख संक्रांति के पावन अवसर पर ऋषि जमदग्नि तपे के टिले पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

शिरगुल महाराज की पालकी को परिक्रमा के लिए ले जाते देवालु

खबरें और भी हैं...