पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती पर डाॅ. अंबेडकर किए याद

जयंती पर डाॅ. अंबेडकर किए याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं वाल्मीकि सभा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम स्वराज अभियान के अतंर्गत संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता उप-पुलिस अधीक्षक नाहन बबीता राणा ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बबीता राणा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के सभी वर्गों के लोगों की तरक्की व खुशहाली का सपना देखा था। जिसके तहत जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करना होगा। इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने भी विचार रखे।

डाॅ. भीमराव अंबेदकर का श्रद्धांजलि देते हुए।

पांवटा में अंबेडकर को किया याद
पांवटा साहिब | संविधान निर्माता डाॅ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर पांवटा कांग्रेस ने एक सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता पांवटा कांग्रेस मंडल के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया ने की। बैठक मे डाॅ. अंबेडकर को याद किया । इस मौके पर हरप्रीत कौर, सुमन, सुमन शर्मा, जितेंद्र, जब्बर सिंह, रामगोपाल, सुरेश कुमार, रक्षा, कमला, समीर शर्मा, लाल सिंह तोमर अविनाश कपूर, हरविंद्र कौर, चंद्रजोत सिंह ढिल्लों, भावना चानना, धनवीर कपूर, शबाना मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...