कठुआ की मासूम के साथ दरिदंगी पर निकाला कैंडल मार्च
पांवटा साहिब | जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक मासूम नाबालिग के साथ हुई कथित दरिंदगी पर अपना रोष व्यक्त करते हुए पांवटा में शुक्रवार की शाम को कैंडल मार्च का निकाला गया। पांवटा के लोग यहां पांवटा साहिब गुरुद्वारे के समक्ष एकत्रित हुए और कैंडल जलाकर मासूम के लिए इंसाफ की मांग की गई। पांवटा के व्यापार मंडल के प्रधान अनिंद्र सिंह नौटी ने इस मार्च का आयोजन किया था।
उन्होंने कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए पांवटा के कई युवा व उनके अभिभावक सडक़ों पर उतरे। इस मार्च में मालिनी सिंह, सहर जशन, अवतार गोल्डी, मनिंद्र मनी, परमजीत बंगा, गुरनाम बंगा, प्रदीप सिंह, ओपी कटारिया, साजिद हाशमी, विनय गोयल, कमलजीत चड्डा, सलमदीन, मोहनीश मोहन, रमणीक सिंह, विरंजना मोसोई, समीर शर्मा, ओमलता आदि शामिल हुए।