पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने किया कथेड़ मंे ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास लोगों का विरोध,यह निर्णय क्षेत्र के लोगों लिए सही नहीं

सीएम ने किया कथेड़ मंे ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास लोगों का विरोध,यह निर्णय क्षेत्र के लोगों लिए सही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कथेड़ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब 16.5 करोड़ की लागत बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास तो किया, लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में उतर आए। सर्व कल्याण समिति कथेड़ ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रधान ने ईश्वर दास व महासचिव शिवराम भाटिया ने बताया कि कथेड़ मंे ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का निर्णय क्षेत्र के लोगों के उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही सेंट्रल वेयर हाउस, बीएसएनएल कॉलोनी, उपकारागार, इंनकम टैक्स ऑफिस, विद्युत सब स्टेशन, एचआरटीसी वर्कशॉप बनने के साथ

विभिन्न विभागों के लिए जमीन आबंटित की गई है। इससे से ट्रैफिक की कंजशन बढ़ गई है। क्षेत्र की सड़के कम चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट के लिए चयनित जमीन में कई वर्षों से डंपिंग की जा रही है। ऐसे में इसमें ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की इस जगह पर खेल मैदान, पार्क बनाया जा सकता है। समिति ने मुख्यमंत्री से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए किसी अन्य जगह जमीन देने की मांग की।

इसी तरह मिडल स्कूल कथेड़ की स्कूली प्रबंधन समिति ने भी ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का विरोध किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सीता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चयनित जमीन स्कूल व आंगनबाड़ी के साथ सटी है। ट्रांसपोर्ट नगर बनने स्कूली बच्चों की पढ़ाई तो बाधित होगी साथ ही खेल मैदान के लिए चयनित जमीन पर भी मिट्‌टी आ जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा हो जाएगा।

ट्रांसपोर्ट नगर बनने से पहले ही विवादों में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पांवटा में रेलवे लाइन बिछाने व हैली टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग
पांवटा साहिब | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में स्थित चेंबर हाउस में हिमाचल चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्ररीज द्वारा आयोजित बैठक में पांवटा के उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर हिमाचल चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने सीएम को बताया कि हिमाचल व उत्तराखंड में औद्योगिक पैकेज 2020 को खत्म हो रहा है। दूसरे राज्यों में यह पैकेज 2027 तक है। प्रदेश में भी औद्योगिक पैकेज की अवधि बढ़ाई जाए। प्रदेश सरकार की ओर से लगाया गया जीएसटी एंड सीजीसीआर टैक्स को हटाने की भी मांग की गई। जीएसटी लागू हो चुका है। उद्योगपतियों पर टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है। उद्योगपतियों ने मांग की है कि पांवटा को रेलवे लाईन से जोड़ा जाए। पांवटा साहिब में हैली टैक्सी की सुविधा प्रदान की जाएं।

खबरें और भी हैं...