प्रवासी युवक ने गले में फंदा लगाकर दी जान
पांवटा साहिब| बद्रीपुर में एक किराए के कमरे में रह रहे एक 15 साल के लड़के ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने राहुल पुत्र रामू सिंह निवासी भागलपुर बिहार के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी यह परिवार बद्रीपुर में किराए के कमरे में रहता था। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।