पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी देने में नाकाम रही केंद्र सरकार : जंग

नौकरी देने में नाकाम रही केंद्र सरकार : जंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | सरदार पटेल स्पोर्टस एंड कल्चर संस्था के चेयरमैन एवं युवा कांग्रेसी नेता अरिकेश जंग ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चार साल पहले बेरोजगार को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई थी। मगर आज भी बेरोजगार नौकरी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर कम हुए हैं। लाखों युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को गुमराह कर वोट बेटोरे हैं। मगर 2019 के लोस चुनाव में युवा भाजपा को सबक सिखाएंगे। पीएम केवल जुमलेबाजी में माहिर हैं। देश में बच्चियों से रेप की घटनाएं हो रही है और उन्हें को विदेश दौरों से फुसरत नहीं है। कानून व्यवस्था दिनों दिन खराब हो रही है। इस मौके पर भंगानी पंचायत के उपप्रधान पृथ्वीचंद, प्रदीप, चेतन, साजिद हाशमी, धर्मेंद्र, मामचंद, राकेश, रफीक, दिनेश नेगी, मोहब्बत, दिनेश शर्मा, दलीप सिंह, जयपाल, सतपाल, रमेश, सोनू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...