ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का दो दिवसीय सिरमौर दौरा 18 से
नाहन | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 18 अप्रैल को शिलाई उपमंडल के अंतर्गत रोहनाट (कोटी) में बैसाखी मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरेंद्र कंवर 19 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी कार्यालय शिलाई में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन व मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन सांय 3 बजे गोयल धर्मशाला पांवटा साहिब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन व मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।